मढ़ौरा । नगर क्षेत्र के धेनुकी में बिजली करंट के चपेत में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक भाथा, अमनौर निवासी अर्जुन सिंह की 35 वर्षीय पत्नी संजू कुंवर बताई गई है। धेनुकी में वह अपने पिता शंकर सिंह के यहा ही रहती थी । मिली जानकारी के अनुसार वह अपने घर में बिजली का पंखा चलाने के लिए स्विच आंन करने गई थी। इसी दौरान बिजली के खुले तार के चपेत में आकर अचेत हो गई थी। परिजन आनन फानन में उसे लेकर मढ़ौरा रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के द्वारा मौत स्पष्ट कर देने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान उसे बचाने में करंट के चपेत में आए व्यक्ति की स्थिति समान्य बताई गई है ।