
संजय विजित्वर (हाजीपुर)-पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव जी के 73वें जन्मदिन के अवसर पर बुद्ध मिशन आॅफ इंडिया के तत्वावधान में सोनपुर के सबलपुर नवरसिया में मास्क और सेनेटाइजर का वितरण जरूरत मंद लोगों के बीच किया गया।
बुद्ध मिसन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष व पूर्वोत्तर रेलवे कालेज के प्राध्यापक प्रो० डॉ० वीरमणि राय जी ने अपनी रचना, ” कुछ भी यदि करना है तो सोचना जरूरी है, खुद को व्यर्थ होने से रोकना जरूरी है, वर्तमान में समस्या का निदान, अतीत से प्रेरित हो इंसान।
इस धरती पर सबकुछ सहन करता है इंसान।” तथा ‘वक्त बदलता है, बदलता रहता है,श्रम,साहस के जल से जीवन का पौधा फलता रहता है ।कविता गाकर जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क का वितरण किया।
संस्था के राष्ट्रीय सचिव डॉ कमल बौद्ध ने दूरभाष के माध्यम से इस महामारी के दौर में ऐसे नेक काम के लिए संस्था के लोगों को प्रोत्साहित व धन्यवाद दिया।
इस कार्यक्रम में प्रो० पप्पू कुमार राय (पूर्वोत्तर रेलवे कॉलेज), डॉ चंद्रशेखर प्रसाद (विश्व विद्यायल प्राध्यापक गणित विभाग, मुजफरपुर), जितेंद्र कुमार (प्रधानाध्यापक लालू प्रसाद यादव उच्च विद्यालय, सबलपुर), प्रेम शंकर प्रसाद, पूर्व सरपंच, हस्तिटोला चंदेश्वर राय, डॉ०मणि प्रसाद यादव, अमिता, कविता, गुंजन, मिताली, कलस, पायल, मोहन राय, प्रियांशू, दिव्यांसु, सनी कुमार और उमेश तिवारी सहित कई लोग शामिल थे।




Recent Comments