
पूर्व मुखिया हरेंद्र यादव हत्याकांड का खुलासा-
खुलासा : जेल में बंद मुखिया पति विजय यादव द्वारा 7 लाख सुपारी देकर कराया गया पूर्व मुखिया हरेंद्र यादव की हत्या
दो युवकों की पीटपीट कर हत्या मामलें में जेल में बंद है साजिशकर्ता विजय यादव
ph
जनादेश/छपरा। मांझी में हरेंद्र यादव हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया। सारण एसपी गौरव मंगला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मामले का खुलासा किया है। हत्या में संलिप्त एक अपराधी की गिरफ्तारी भी कर लिया गया है। जिसका पहचान रवि यादव के रूप में हुआ है। साथ ही अन्य दो अपराधी दीपक यादव और सुग्रीव यादव को सिवान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का मुख्य साजिशकर्ता जेल में मुखिया पति विजय यादव है। जिसमें हरेंद्र यादव की सुपारी देकर हत्या के घटना को अंजाम दिया है। जेल में बंद विजय यादव के साजिश पर पड़ोसी जिला सिवान के कुख्यात अपराधी लाली यादव द्वारा अन्य अपराधियो के माध्यम से हत्या के घटना को अंजाम दिया गया था। इस हत्या के लिए मुखिया पति विजय यादव ने 7 लाख रुपये में सौदा किया था।
घटना के बाद परिजनों द्वारा आवेदन देकर 6 लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। जिससे पुलिस सक्रियता दिखाते हुए एक अभियुक्त अभिराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन मामला अब पूरी तरह से उलट गया है। हत्या के बाद स्थानीय नेताओं द्वारा इस घटना को जातीय रंग देने की कोशिश की गई थी। लेकिन पुलिस के सक्रियता के चलते अपराधी अपने मंसूबे में सफल नही हो पाए थे। हरेंद्र यादव के हत्या के बाद मांझी में महापंचायत की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमे मांझी विधायक और एकमा विधायक सहित तमाम लोग उपस्थित होकर प्रशासन पर मिली भगत का आरोप लगाया था। लेकिन अब यह मामला पूरे तरह से पलट चुका है.
मृतक पूर्व मुखिया हरेंद्र यादव और विजय यादव में पूर्व से अदावत चलती आ रही है। पंचायत चुनाव 2021 में दोनो लोग व्यक्ति की पत्नियां उम्मीदवार थी। जिसके बाद विजय यादव और हरेंद्र यादव खुलकर आमने सामने आ गए। इसी बीच विजय यादव के पिता की हत्या हो गई।।जिसके बाद विजय यादव ने हरेंद्र यादव को अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया था। जिसके बाद विजय यादव द्वारा तीन युवकों के पिटाई का वीडियो वायरल हो गया।।जिसमें दो युवकों की मौत हो गई थी। विजय यादव को शक था कि हरेंद्र यादव के इशारे पर वीडियो वायरल किया गया।
गिरफ्तारी के बाद विजय यादव जेल से साजिश रचकर 7 लाख रुपये में सुपारी देकर हरेंद्र यादव की हत्या का योजना बनाया। जिनके बाद कुख्यात अपराधी लाली यादव द्वारा 03 जून 23 को हरेंद्र यादव का रेकी करा गोली मार दिया गया था। हत्या के समय मृतक हरेंद्र एक शादी समारोह से वापस अपने घर जा रहे थे तबि घटना को अंजाम दिया गया था ।




Recent Comments