फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया ने चलाया मुहिम, निःशुल्क शिक्षा केंद्रों में कराया टॉपर प्रतियोगिता

छपरा ( 21 नवंबर 2018 ) : युवाओं की सामाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के द्वारा मुहिम पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया के तहत संचालित निशुल्क शिक्षा केंद्र कौन बनेगा करोड़पति के तर्ज पर आयोजित कौन बनेगा केंद्र टॉपर प्रतियोगिता में टॉपर बने बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। जिसमें प्रथम निशा कुमारी एवं अभिराज कुमार द्वितीय मिथिलेश कुमार एवं प्रिंस कुमार तृतीय स्थान राखी कुमारी आई साथ ही साथ केंद्र की गरीब बच्चों के बीच सारण एकेडमी स्कूल के शिक्षक अरविंद कुमार शर्मा के द्वारा दिए गए पाठ सामग्री को भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर केंद्र संचालक एवं संस्था सचिव रणजीत कुमार ने कहा कि बच्चों के बीच हमारा मानना है कि यदि इस तरह की प्रतियोगिता कराई जाए तो उनके बौद्धिक क्षमता का विकास बहुत तेजी से होगा इस अवसर पर फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के सदस्य प्रिंस कुमार ,मक्केश्वर पंडित, संजीव चौधरी ,विवेक कुमार तथा केंद्र संचालक में सहयोग करने वाले में रविंद्र शर्मा एवं चंदन गुप्ता सहित दर्जनों बच्चे उपस्थित है