दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

6 दिसम्बर बाबरी मस्जिद विध्वंस को बेतिया में सी पी एम ,सी पी आई ,भाकपा माले ,लोक संघर्ष समिति ने संयुक्त रुप से साम्प्रदायिकता विरोधी मार्च निकाला ।जो कबीर चौक ,लाल बाजार ,बैंक रोड होते हुए समाहरणालय पर सभा में बदल गया ।अध्यक्षता पंकज जी ने की और सभा को प्रभुराज नारायण राव ,वीरेन्द्र गुप्ता ,ओम प्रकाश क्रान्ति ,म हनीफ ,नीरज बरनवाल ,म वहीद ,जगर नाथ यादव ,हेमन्त साह ,राधा मोहन यादव ,सुनील यादव ,म .मुख्तार ,,सुरेन्द्र चौधरी ,जवाहर प्रसाद ,असर्फी प्रसाद ,सदरे आलम आदि ने सम्बोधित करते हुए कहा की आज का दिन काला दिन है ,जबकि सामप्रदयिक ताकतें शौर्य दिवस मना रही है ।हमें गंगा यमुनी तहजीब की रक्षा हर हालत में करनी होगी ।आज डा .अम्बेडकर का निर्वाण दिवस भी है ।इसलिए सम्बिधान एवं धर्म निरपेक्षता की रक्षा के लिए संकल्प लेना है ।