पानापुर(सारण)जिला पार्षद अर्चना सिंह ने सहायक विद्युत अभियंता (सप्लाई) मढ़ौरा को आवेदन देकर विद्युत उपभोकाओ के बिल विपत्र में व्याप्त गड़बड़ी को दूर करने की मांग की है । दिए गए आवेदन में उन्होंने लिखा है कि महम्मदपुर पंचायत के मुड़वा गांव के  मेहरून बीबी ,नौशाद अंसारी,सलमा बीबी ,सजिया बेगम सहित अन्य उपभोक्ताओं के बिजली बिल में लगातार गड़बड़ी आ रही है लेकिन विद्युत फेंचाइजी द्वारा इसमे कोई सुधार नही किया जा रहा है ।