Θ बेतिया – चनपटिया:–विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा शोभा यात्रा निकाल कर शौर्य दिवस मनाया गया

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉चनपटिया शहर के भंडारी बाबा मंदिर से विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर के विभिन्न चौक चौराहा होते हुए टिकुलिया चौक तक कार्यकर्ताओं व नगर के युवाओं द्वारा विशाल समूह के साथ मोटरसाईकल के साथ शोभा यात्रा निकाल कर शौर्य दिवस मनाया गया।
जय श्री राम के नारे के साथ शहर को भगवामय किया गया, जिसमें विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष – अमर कुमार , उपाध्यक्ष – उज्जवल जायसवाल , कृष्णा जायसवाल , वि०हि०प के संरक्षक – राकेश चौबे , प्रखंड मंत्री – वैभव निशांत , मौजूद रहे।
वही बजरंग दल के मनीष जायसवाल, किशन गुप्ता , अमर चंद्रशेखर , जितेन्द्र ,विकाश , चंदन , राजन , सुनील , राजकुमार , लालबाबू , आर्यन आदि मौजूद रहे। शोभा यात्रा टिकुलिया चौक पहुँच – बेतिया से आये कार्यकर्ताओं के साथ नरकटियागंज के लिये रवाना हुई॥




Recent Comments