गैस सिलेंडर चेक करने के दौरान फटा, दो घायल
✍️परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के दखिन टोला स्थित एक मकान में शनिवार की सुबह पांच लीटर वाला घरेलू गैस सिलेंडर चेक करने के दौरान ब्लास्ट कर गया। इस घटना में घर में मौजूद एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। ब्लास्ट इतनी जोरदार हुआ कि मकान की दीवार सहित खिड़की वह अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों में दखिन टोला निवासी सह दुकानदार गुलाब राय व गृहणी किस्मा देवी शामिल हैं। मोहल्ले के लोगों ने घायलों को आनन- फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल गृहणी किस्मा देवी ने बताया कि हमलोग हाजीपुर के निवासी हैं, दखिन टोला में पिछले चार साल से किराया के मकान में रहे हैं। मेरे पति मनोज कुमार दुकान पर गए हुए थे। शनिवार की सुबह खाना बनाने के दौरान सिलेंडर से गैस खत्म हो गया तो घर में मौजूद पांच किलो के छोटे गैस सिलेंडर में दो किलो गैस भरवाने के लिए दुकानदार को दिया गया। गैस भरने के बाद दुकानदार ही घर पर सिलेडर पहुंचाने आया और सिलेडर चेक करने दौरान उसमें आग लग गयी। अभी हमलोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और सिलेडर ब्लास्ट कर गया। जिसमें दुकानदार व मैं घायल हो गए। घटना से मोहल्ले में दहशत का माहौल है।




Recent Comments