गौनाहा:– सम्मान सह विदाई समारोह में पहुंचे जिला शिक्षा पदाधिकारी हरेंद्र झा

दैनिक खोज खबर रामायण कुमार गौनाहा संवाददाता की रिपोर्ट :-
= रघुवीर परियोजना उच्च विद्यालय जमुनीया में आयोजित हुआ सम्मान साह विदाई समारोह
= जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत जिला माध्यमिक शिक्षा संघ अध्यक्ष सचिव एवं अन्य पहुंचे जमुनिया
=सम्मानित हुए शिक्षक :- अमोलवा से सेवानिवृत्त वशिष्ठ उपाध्याय राज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामेश्वर सिंह एवं रघुबीर परियोजना उच्च विद्यालय जमुनीया के प्रधानाचार्य छठु महतो,राजेंद्र महतो,स्वर्गीय हरिशंकर महतो की पत्नी,अर्जुन चौबे एवं आदेशपाल सुनाई महतो हुए सम्मानित।
सम्मान सह विदाई समारोह मे छात्राएं द्वारा डांडिया प्रस्तुत कर उपस्थित लोगो का मन मोह ली जिससे खुश हो के जिला शिक्षा पदाधिकारी हरेंद्र झा द्वारा सन्तावना पुरस्कार दिया गया ।
गौनाहा प्रखंड जमुनिया पंचायत अंतर्गत रघुवीर परीयोजना उच्च विद्यालय मे संस्कृति प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें सेवानिर्वित हुए शिक्षक को सम्मान के साथ विदा किया गया। चंपारण की धरती जमुनीया में शिक्षा का निंव रखें छठु महतो,राजेंद्र महतो,स्वर्गीय हरिशंकर महतो,अर्जुन चौबे एवं आदेशपाल सुनाही महतो ने आजीवन बिना वेतन लिए बच्चों की सुनहरे भविष्य को देखते हुए शिक्षा दान का मिसाल कायम किये। इन लोगों को सरकार द्वारा सेवानिर्वित होने के समय में परमानेंट शिक्षक के रूप में बहाल कीया गया जो आज सेवानिवृत्त हो गए। राज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामेश्वर सिंह ने अपनी भरी हुई नैनो के साथ कहें की विदाई एक ऐसा दर्द देने वाला शब्द है जो आंखों में आंसू ला देता है विदाई जैसी भी हो काफी दुखदाई होती है।
जैसे ही DEO हरेंद्र झा पहुंचे छात्र छात्राओं के द्वारा फूल मालाओं और डांडिया प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया गया। संस्कृति प्रोग्राम में उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी हरेंद्र झा,जिला माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष श्यामा राव,सचिव भोज चतुर्वेदी एवं निरंजन पजियार पूर्व जमुनिया पंचायत सरपंच सैकड़ों शिक्षक समेत हजारों की संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।




Recent Comments