कृषि भूमि पर शराब की दुकानें खोलने पर विधायक ने जताई नाराजगी
राकेश फौजदार
भरतपुर 24 अप्रैल। राजस्थान के भरतपुर में अवैध रूप से आवकारी शराब की दुकानों के सञ्चालन का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में प्रदेश कांग्रेस के बरिष्ठ उपाध्यक्ष एवम डीग-कुम्हेर विधायक विस्बेन्द्र सिंह ने आबकारी शराब की दुकानों की लोकेशन की जांच की मांग करते कहा है कि बिभाग की देखरेख में कृषि भूमि पर शराब की अबैध दुकानें संचालित की जा रही है। गौरतलब है कि गत दिनों भरतपुर के घासीराम नगर में खोली गई देशी शराब की दुकान को लेकर हुए बिरोध के बाद आबकारी विभाग ने उस दुकान को तो बंद करने के आदेश दे दिए लेकिन बही दुकान अब पास में एक कृषि भूमी पर बनबाई जा रही है। विधायक ने जिले में संचालित आवकारी शराब की दुकानों की लोकेशन की जांच की मांग की है साथ ही उन्होंने कहा है कि आवकारी विभाग द्वारा आवंटित शराब की दुकानों के सञ्चालन के लिए यूआईटी से कन्वर्ट व्यावसायिक भूमि की होनी चाहिए लेकिन विभाग आवकारी नीति का उल्लंघन कर रहा है। प्रदेश कांग्रेस के बरिष्ठ उपाध्यक्ष ने घासीराम नगर में कृषि भूमि पर बनबाई जा रही शराब की दुकान का भी बिरोध किया है और उसे बहा नही खोले जाने की चेताबनी बिभाग को दी है।




Recent Comments