
सारण/परसा।सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से सारण में जन जन तक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परसा प्रखंड के चाँदपुरा पंचायत के चाँदपूरा गाँव निवासी मनोज राय के घर पर आयुष्मान गोल्डन कार्ड के लिये पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया।निःशुल्क व बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उदेश्य से योजना के कुल 103 लाभुकों का पंजीयन किया गया है जिन्हें गोल्डन कार्ड बनाकर दिया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के राणा प्रताप सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को योजना के महत्व को बताया। उपस्थित सभी ग्रामीणों ने सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी जनोपयोगी इस पहल के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अनिल सिंह, प्रखंड किसान मोर्चा अध्यक्ष पुन्नू सिंह, अलोक सिंह, रितेश कुमार , मनोज राय उपस्तिथ थे।विदित हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांछि योजना है जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को निःशुल्क और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।




Recent Comments