चोरी की बाइक व जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान;

दरौली(सिवान) :दरौली-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर पटेल मोड़ समीप गुरुवार को दरौली पुलिस ने चोरी की बाइक व एक जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के सानी सोनकड़ा निवासी वीरेंद्र यादव है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गुरुवार को गुप्त सूचना मिली कि एक अपराधी चोरी की बाइक के साथ दरौली के तरफ आ रहा है। इसके बाद दरौली-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर पटेल मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान वीरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।