बाइक के साथ एक गिरफ्तार
✍परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर (सिवान) : स्थानीय थाने की गश्त दल ने रविवार की दोपहर गुप्त सूचना पर चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। रविवार की दोपहर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जयजोर गांव में किसी के घर बाइक रखा गया है। पुलिस ने गांव में पहुंचकर छापेमारी करने लगी। छापेमारी के दौरान जयजोर गांव निवासी कमलेश गोड़ के घर से बिना नंबर प्लेट की की अपाची बाइक बरामद की गई।पुलिस ने कमलेेश गोड़ को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
——-




Recent Comments