बहाली का कॉल लेटर 30 दिनों में पहुंचा अभ्यर्थी के पास , तबतक 12 दिन पहले ही बीत चुकी थी बहाली की तिथि
#पोस्टमास्टर पर जानबूझ कर नही देने का आरोप
तरैया (सारण):
एक बार फिर तरैया उपडाकघर की लचर व्यवस्था सामने आयी है।लापरवाही ऐसी की दलित छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।बहाली के 12 दिन बाद कॉल लेटर दिया गया है।मामला तरैया उपडाकघर का है।गलिमापुर निवासी सुदीश नट के पुत्र चंदन कुमार नट का एसएसबी में बहाली 31 मई 2018 को था।जिसके लिए नरकटियागंज से कॉल लेटर रजिस्ट्री द्वारा 12 मई 2018 को भेजा गया था।जिसे पोस्टमैन ने 12 जून को छात्र को रिसीव करवाया है।छात्र ने पोस्टमैन और पोस्टमास्टर पर आरोप लगाया है कि ये लोग मुझे दलित जानकर -जानबूझकर कॉल लेटर बहाली के 12 दिन बाद दिया है।पोस्टमैन और पोस्टमास्टर नही चाहते है कि दलित छात्र की एसएसबी में नौकड़ी हो।ऐसा घटना डाक कर्मियों द्वारा छात्र के साथ पहले भी किया जा चुका है।छात्र ने इस संबंध में एक शिकायत प्रतिवेदन थानाध्यक्ष तरैया को सौपा है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि जाँच की जा रही है।दोषी पाए जाने पर डाक कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।