पानापुर (सारण)गंडक नदी के बंगरा घाट पुल के समिप सड़क दूर्घटना में दूकानदार हुआ घायल।घायल दूकानदार पानापुर थाना क्षेत्र भोरहां गांव निवासी महम्मद अली का 20 वर्षीय पुत्र अनवर अली बताया जा रहा है।जिसका रामपुररुद्र सोमवार बाजार पर श्रृंगार प्रसाधन तथा कपड़े की दूकान है।मिली जानकारी के अनुसार अनवर अली सोमवार की सुबह कपड़ा सहित दूकान सामाग्री लेने के लिए मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज गया हुआ था।वापसी के क्रम में तेज हवा के कारण उसकी बाईक बंगरा घाट पूल के समिप अनियंत्रित हो कर दूर्घटनाग्रस्त हो गई।जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।आस पास के ग्रामीण उसे इलाज के लिए साहेबगंज ले गये।वही सूचना मिलने के बाद उसके स्वजन वहां पहुचे और बेहतर  इलाज के लिए पटना ले गए।समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।