तरैया में बीआरपी और सीआरसी चयन में धांधली की डीएम को भेजी शिकायत
#औपबंधित सूची में गड़बड़ी, का लगा आरोप
तरैया (सारण):
प्रखण्ड में बीआरपी और सीआरसी के चयन में धांधली और प्रकाशित औपबंधिक सूची में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है।इस संबंध में कन्या मध्य विद्यालय के शिक्षक विक्रमा पंडित ने एक शिकायत प्रतिवेदन सारण डीएम एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजा है।जिसमे कहा गया है कि बीआरपी और सीआरसी के चयन में बीईओ के मिली भगत से गड़बड़ी किया गया है।प्रकाशित औपबंधित सूची में क्रम संख्या 229 पर कन्या मध्य विद्यालय तरैया के समन्वयक के रूप में संजय कुमार सिंह का नाम है।जिनके बीए का प्रमाणपत्र ही अवैध संस्थान का है।आवेदक का कहना है कि उनका बीए का प्रमाण पत्र विद्यापीठ देवघर का है जिसे माननीय उच्च न्यालय द्वारा अवैध करार दिया जा चुका है।और उसी डिग्री को आधार मानकर नालंदा खुला विश्व विद्यालय पटना से एमए का प्रमाणपत्र लगाया गया है।जो नियमतः फर्जी है।इनके प्रमाणपत्र को फर्जी मानते हुए वर्ष 2013 के सीआरसी के चयन में भी इनका नाम छाट दिया गया था।किंतु इस बार प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के मिलीभगत से इनका चयन किया गया है।जो गलत है।आवेदक का कहना है कि इसके अलावे भी औपबंधिक सूची में कई गड़बड़िया है।जिसकी जाँच करने की मांग करते हुए बीआरपी और सीआरसी पद का चुनाव अपने देख रेख में करने की मांग की है।
*बीईओ बोले:-*बीईओ अशोक कुमार ने कहा कि शैक्षणिक प्रमाणपत्रो के आधार पर नमो का चयन हुआ है।तरैया के सूची का काउंसलिंग रिविलगंज के बीईओ द्वारा किया गया है।मेरी इसमें कोई भूमिका नही है।शिकायत आई है तो जाँच किया जायेगा और गलत पाये जाने पर नाम हटाया जायेगा।




Recent Comments