बसंत में भारत स्काउट और गाइड बसंत के द्वारा पुलवामा में हुए हमले में शहीद वीर जवानों को दी गयी श्रद्धांजली

सारण /गरखा:शुक्रवार को ईश्वरी हाई स्कूल +2 इंटर कॉलेज बसंत में भारत स्काउट और गाइड बसंत के द्वारा पुलवामा में हुए हमले में हमारे वीर शहीद जवान भाइयो को श्रद्धांजलि दी गई , वही हाई स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित हुए , वही गरखा प्रखंड के तमाम हाई स्कूल के स्काउट्स और गाइड्स द्वारा कैंडल मार्च का आयोजन किया गया , बलिराम सिंह शालिग्राम सिंह ओपेन ट्रुप बसंत द्वारा आयोजित किया गया , रैली को सफल बनाने में एडवांस स्काउट शिक्षक आशीष रंजन सिंह , जयप्रकाश सिंह का विशेष सहयोग रहा । वही पुलवामा हमले को लेकर आशीष रंजन सिंह ने कहा कि भारत प्रशासित कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफ़िले पर हुए हमले के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उन्होंने जवाबी कार्रवाई के लिए सेना को पूरी छूट दी है.यह हमला बीते तीन दशक में भारत पर हुआ सबसे ख़तरनाक चरमपंथी हमला है.इस हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि “चरमपंथी संगठन और उनके मददगारों” को “बड़ी क़ीमत” चुकानी होगी.