एक फोन काॅल पर हर जरूरतमंद को नि:शुल्क  रक्त उपलब्ध कराता है सीवान में युवाओं का  यह संगठन
✍श्रीनारद फाउंडेशन: सीवान 
 

 सीवान के किसी  भी व्यक्ति को  रक्त के अभाव में अब जान नहीं गंवानी पड़ेगी । हम हर जरूरतमंद को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध कराएं गें। यह संकल्प है   ” सीवान ब्लड डोनर क्लब ” का ।
जी हा कुछ ऐसे ही संकल्प के साथ सीवान के  युवाओं ने  स्थापित किया है ” सीवान ब्लड डोनर क्लब ”
गौरतलब हो कि पिछले वर्ष  04 जुलाई को सीवान में स्थापित इस क्लब ने अपने छोटे कार्यकाल में सीवान के जरूरतमंदों के साथ -साथ लखनऊ व पटना जैसे महानगर में जरूरतमंदों तक रक्त की नि:शुल्क आपूर्ति कर के एक कृतिमान स्थापित करने का कार्य किया है ।
क्लब के संयोजक युवा व्यवसाई नीलेश वर्मा नील  के अनुसार हम हर जरूरतमंद को एक फोन काॅल पर  रक्त उपलब्ध कराने की व्यवस्था ऑनडिमांड करते है । क्लब को रक्त की आवश्यकता की सूचना मिलने के एक घंटे के अंदर क्लब के सदस्य अपना रक्त देने के लिए स्वेच्छा से निश्चित स्थान पर उपलब्ध हो जाते है । श्री वर्मा ने बताया कि कभी-कभी तो हमे जरूरत होती है एक यूनिट रक्त की और रक्त देने वाले पांच से छह सदस्य उपलब्ध होते है । उन्होंने कहा कि क्लब के सदस्यो का उत्साह ही हमारे क्लब का प्रमुख यूएसपी है ।
लगभग छह  माह के अंदर ही ” सीवान ब्लड डोनर क्लब ”  ने पुरे सीवान जिला सहित आसपास के अन्य जिलों में एक  ऐसा नेटवर्क स्थापित कर लिया  है , जिसमे  छात्र, प्रोफेशनल, व्यापारी, सरकारी अधिकारी-कर्मचारी,  पत्रकार  लगातार जुड़कर अपना ब्लड ग्रुप और मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवा रहे हैं। क्लब  के संस्थापक सदस्य व पत्रकार नवीन सिंह परमार  बताते हैं कि हमारी संस्था उस हर शख्स को, जिसे रक्त की   जरूरत है उसे   कुछ ही देर में डोनर उपलब्ध करवा देती है। क्लब ने अभी तक डिमांड के हिसाब से शत प्रतिशत आपूर्ति किया है ।
वही क्लब के सदस्य सतीश पाण्डेय, पंकज कुमार, राणा प्रताप सिंह, धर्मेंद्र पर्वत  ने बताया कि हम लोगों रक्त दाताओं का एक डायरेक्टरी बनाया है , जिससे पहले व्यक्ति का ब्लड ग्रुप, फिर उसका नाम और आखिर में नंबर दर्ज  किया जाता है। इसका फायदा यह होता है कि जरूरत पड़ने पर  ब्लड ग्रुप के हिसाब से  डायरेक्टरी में से दाताओं को कॉल किया जाता है।
👉 24×7 घंटे काम करता है हेल्प- लाइन : “सीवान ब्लड डोनर क्लब” के सदस्य डाक्टर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि हमारे क्लब का हेल्प लाइन नंबर 24×7 घंटे काम करता है । कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति मोबाइल नंबर -09431265220 पर ब्लड के लिए कभी भी काॅल कर सकता है ।