
दो बीघा में लगी अफीम खेती को पुलिस ने किया नष्ट
ロअनुमानित 2 करोड़ रुपये से अधिक की बताई गई थी।
ロकारोबार में संलिप्त कारोबारी को नहीं बख्शा जाएगा-थानाध्यक्ष
बिदूपुर (वैशाली):थाना क्षेत्र के जुड़ावनपुर में पुलिस ने अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। खेती नदी के किनारे की जा रही है। खाली पड़े दो बिगहे जमीन पर अफीम की खेती लहलहा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर बिदूपुर थानाध्यक्ष और वही पड़ोसी थाने की पुलिस वहां पहुंची और लगभग दो करोड़ रुपये की खेती को नष्ट किया गया। इस दौरान कोई भी ग्रामीण सामने नहीं आया। बताया जा रहा है कि खेती में अवैध कारोबारी और स्थानीय लोगों का सहयोग रहता है। फलों में फिलहाल चीरा नहीं लगाया गया था। कुछ ही दिनों में फलों से रस निकालने की तैयारी चल रही थी। गौरतलब हो कि अफीम की खेती ऐसे जगह पर की जाती है जहां सिंचाई की सुविधा हो और पुलिस-प्रशासन की नजर उसपर न पड़े। वैसे जगहों अनजान लोगों को जाने के लिए ग्रामीण रोकने की भी कोशिश करते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार खेती करने वाले व्यक्ति खेत को चारों ओर से प्लास्टिक तार से घेराबंदी किये हुए था ताकि कोई मवेशी या अन्य लोग खेत मे जाकर नष्ट नही कर सके। ज्ञात हो कि बिदूपुर प्रखण्ड डियारे क्षेत्रों में धड़ल्ले से अफीम की खेती की जाती है। सूचना मिल रही थी कि नामकुम क्षेत्र में वृहद पैमाने पर अफीम की खेती हो रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि वरीय अधिकारियों की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी है और लगभग 2 दो बीघा जमीन में हो रही खेती को नष्ट किया गया है। खेती कई बिगहे में की जा रही थी जिसे एकबार में नष्ट करना असंभव था इस लिए भारी संख्या में शस्त्र बलों की तैनाती कर पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाकर नष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि अफीम की खेती में कम मेहनत में अधिक लाभ होने के कारण कारोबार इसे रूचि दिखाते हुए करते हैं। इतने बड़े पैमाने पर खेती कर रही थीं कहीं न कहीं अफीम को राज्य से बाहर भी भेजा जाता है और कई लोग इससे जुड़े हुए हैं श्री सिंह ने बताया कि खेती किसके जमीन पर और कौन कर रहे हैं यह जांच की जा रही है इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें कारोबार में संलिप्त कारोबारी को नहीं बख्शा जाएगा।




Recent Comments