
बन्देवार में हुआ आठ दिवसीय टुर्नामेन्ट का आयोजन
——
✍दैनिक खोज के लिये हसनगंज (कटिहार) से तनवीर आलम की रिपोर्ट
—–
⏩हसनगंज (कटिहार)
प्रखंड स्थित ढेरुआ पंचायत के बन्देवार मैदान में अड्वान्स क्रिकेट क्लब के तहत भव्य टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में आये पूर्व मुखिया रुस्तम अलि ने फीताकाटकर मैच का उदघाटन किया.जहां क्लब के अध्यक्ष रुस्तम अलि तथा सचिव गोहर खान ने बताया कि यह टुर्नामेन्ट 15 ओभर का खेला जायेगा . जिसमें विनर टीम को 10 हजार की नगद राशि से तथा रनर टीम को 6000 हजार की नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा तथा मैन ऑफ द मैच होने वाले खिलाड़ी को सिल्ड कप दिया जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों के द्वारा मैच खेला जाएगा . वही खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए मुखिया रुस्तम अली के द्वारा बताया गया कि खेल से बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा पंचायत सहित जिले का नाम रोशन होता है इस अवसर पर मंजूर आलम ,अबुल सरीफ, अहमद रज़ा , मो0 समशुल वार्ड सदस्य सहीत सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे।




Recent Comments