सारण :बसंत महोत्सव में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़,मूर्ति बने आकर्षण के केन्द्र

गड़खा: प्रखण्ड के बसंत क्रीड़ा मैदान में चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में आयोजित बसंत महोत्सव में चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की गई महोत्सव में गड़खा प्रखण्ड के अलावे जिले के कोने-कोने से श्रद्धालु महिला व पुरुष भक्त पहुंच रहे हैं महिलाएं व युवतियां परिक्रमा कर रही हैं आचार्य मनीष पाण्डेय व अन्य ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोचारण से यज्ञ स्थल भक्तिमय बना हुआ है झूला,ब्रेक डांस का बच्चे व युवतियां खूब लुत्फ उठा रही हैं वहीं महिलाएं मीना बाजार में जमकर खरीददारी कर रही हैं रात्रि में वृन्दावन की रामलीला ने अपने कार्यक्रमों से दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया हैं यह महोत्सव 18 मार्च से 25 मार्च तक चलेगा मां दुर्गा के नौ रूप लोगों के बीच आकर्षण के केन्द्र बने हुए हैं। वही मनीश पांडेय की सप्तसती पाठ से माहौल भक्तिपूर्ण हो गया हैं। बसंत महोत्सव में आयोजन समिति के सदस्य बजरंगी सिंह,अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह, मोहन सिंह, दिव्येन्दु पाण्डेय, मंटू सिंह, जितेन्द्र पाण्डेय,संजय सिंह आदि ग्रामीण अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
#इनपुट -पन्ना लाल /गरखा