जुगाड़ गाड़ी की परिचालन जोड़ो पर
—–
दैनिक खोज खबर के लिये हसनगंज (कटिहार)तनवीर आलम
हसनगंज 
प्रखंड में परिवहन नियमो की अनदेखी कर धड़ल्ले से जुगाड़ गाड़ी का परिचालन हो रहा है!प्रखंड क्षेत्र के भसना,सपनी,हसनगंज-डनखोड़ा,व अन्य ग्रामीण सड़कों सहित कटिहार-पूर्णिया मुख्य मार्गों पर भी जान जोखिम में डालकर जोगाड़ गाड़ी का परिचालन किया जा रहा है!ऐसे वाहनो से माल ढोने के साथ-साथ सवारी को भी अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंचाने का काम लिया जा रहा है!आये दिन ऐसे वाहनों से दुर्घटना होते रहती है!इसके वाबजूद इसके परिचालनो में कोई कमी नही आई है!बता दें कि ऐसे वाहन बिना रजिस्ट्रेशन के सड़कों पर ओवर लोड माल और सवारी लेकर फर्राटे भर रही है!