सारण :भाकपा माले द्वारा एक दिवसीय धरना
देवेन्द्र कु सिंह की रिपोर्ट
एकमा(सारण)
विभिन्न मांगों को लेकर एकमा ब्लॉक पर शुक्रवार को भाकपा ( माले) की एकमा- मांझी लोकल कमिटी द्वारा एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए मांगो को पुरा करने की मांग सरकार से की गयी। अपनी 6 सूत्री मांगों से संबंधित एक ज्ञापन बीडीओ व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को सुपुर्द किया गया। ज्ञापन में भूमिहीन को जमीन का बासगीत पर्चा देने, जमीन से बेदखल पर्चाधारियों को दखल- कब्जा दिलाने, सभी गरीबों का नाम बीपीएल सूची में जोड़ने, एकमा बाजार में सुलभशौचलय, रोड व नाला की व्यवस्था कराने आदि की मांग की गई है। धरना कार्यक्रम में नथुनी राम, रामपुकार साह, विष्णुदेव महतो, ओमप्रकाश राम, राजेश राम, चंद्रावती देवी आदि शामिल थे।




Recent Comments