शराब लदा ट्रक जब्त,ड्राइवर भी धराया

मांझी(सारण) : गुरुवार को तड़के मांझी थाना पुलिस ने स्थानीय बलिया मोड़ से शराब लदा एक ट्रक जब्त कर लिया। पुलिस ने ट्रक ने चालक केहर सिंह को भी हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस शराब तस्कर तथा लाइनर को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा से अबैध शराब लेकर एक ट्रक आ रहा है। सूचना के आधार पर बलिया मोड़ पर विशेष वाहन चेकिंग लगया गया। चेकिंग के दौरान राजस्थान नंबर की एक ट्रक उतर प्रदेश की तरफ से आ रही थी। पुलिस ने ट्रक को रोककर चालक से पूछताछ किया तो चालक ने गाड़ी के अंदर सरसो तेल लदे होने की बात कही। पुलिस ने कथित तेल के एक डिब्बे को उड़ेल कर देखा तो उसमें पानी भरा हुआ था। ट्रक के पीछे तथा ऊपर पानी भरे डिब्बे के बीच बड़ी मात्रा में शराब छुपाकर रखा गया था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। समाचार लिखे जाने तक शराब की पेटियों की गणना नही की जा सकी थी।पूछे जाने पर प्रभारी थानाध्यक्ष ददन राय ने बताया कि शराब की पेटियों की गणना तथा मुख्य तस्कर की गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा। उन्होंने कहा कि तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान बदस्तूर जारी रहेगा।