डोरीगंज। गड़खा प्रखंड के हकमा गांव निवासी पुणेश्वर प्रसाद यादव के पुत्र जितेन्द्र कुमार यादव को गड़खा के राजद विधायक सुरेंद्र राम ने प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस संबंध में उन्होंने एक पत्र जारी कर जानकारी दी।धर्मेन्द्र राय,मैनेजर राय,नवीन कुमार,राकेश कुमार,चन्दन सिंह,सोनू कुमार,डॉ सुरेन्द्र प्रसाद यादव,मुखिया संघ के अध्यक्ष दिनेश राय,महम्मदपुर मुखिया दिनेश राय,विजय राय,नागेन्द्र प्रसाद यादव,धीरज यादव ने जितनेंद्र यादव को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।वही जितेन्द्र ने कहाकि जनसमस्याओं को विधायक तक पहुँचा कर निदान कराया जाएगा।




Recent Comments