तरैया (सारन)

कार्तिक पूर्णिमा पर अपने ससुराल स्नान करने गये युवक की गंडक नदी में डूबने से मौत हो गयी है।मृतक तरैया के चंचलिया गाँव निवासी विश्वनाथ साह का 25 वर्षीय पुत्र शिवशंकर साह है।जो सोमवार की सुबह अपने पत्नी माधुरी देवी और डेढ़ माह की दुधमुहे बच्ची के साथ अपने ससुराल पानापुर थाना क्षेत्र के कोंध भगवानपुर गाँव निवासी तुलसी साह के घर गया था।दोनों पति-पत्नी ने सोमवार की रात्री कोंध मथुराधाम गंडकी घाट पर पति-पत्नी ने कोशी भरा था।मंगलवार की सुबह अपने पत्नी और अन्य ससुराल वालों के साथ मथुराधाम घाट पर स्नान करने गया था।स्नान करने के दौरान वह गंडकी नदी में डूब गया।जब उसके मौत की खबर उसके गाँव चंचलिया पहुँची तो गाँव मे सन्नटा छा गया और पूरा परिवार शोक में डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही विधायक मुद्रिका प्रसाद राय मृतक के घर चंचलिया और फिर मथुराधाम घाट पहुँचकर घटना की जानकारी लिया और परिजनों को सांत्वना दिया।घटना स्थल पर घटना के आठ घंटे बित जाने के बाद भी एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुँची पायी थी।जिससे ग्रामीण आक्रोशित थे।इस संबंध में विधायक ने सारण डीएम और पानापुर सीओ से बात कर एनडीआरएफ की टीम शीघ्र भेजवाने की मांग किया।हालांकि स्थानीय गोताखोरों द्वारा शव की खोज की गयी लेकिन समाचार प्रेषण तक शव नहीं मिल पाया है।उक्त मौके पर विधायक के सचिव अशोक राय,राजेश राय,नंदकिशोर साह,बीडीसी प्रमोद महतो,अशोक गुप्ता,रविन्द्र राय,भोला राय सहित अन्य मौजूद थे।