विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
शनिवार 30 मार्च को सरकारी विद्यालयों के वर्ग 5 और 8 के विद्यार्थियों का वार्षिक मूल्यांकन रिजल्ट प्रकाशित किया गया। संवाद लिखे जाने तक प्राप्त आँकड़ों के अनुसार, प्रखंड संसाधन केंद्र BRC बगहा 2 के संकुल संसाधन केंद्र CRC उत्क्रमित मध्य सह माध्यमिक विद्यालय, पचरूखा बगहा- 2 अंतर्गत आने वाले प्राथमिक व मध्य विद्यालयों से उत्क्रमित मध्य सह माध्यमिक विद्यालय पचरूखा की वर्ग VIII की छात्रा ममता कुमारी ने वार्षिक मूल्यांकन में 527 अंक लाकर संकुल स्तर पर मध्य विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है वहीं संकुल स्तर पर प्राथमिक विद्यालयों में प्राथमिक विद्यालय अमहट के वर्ग V के मुन्ना कुमार ने 357 अंक लाकर संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसकी जानकारी संकुल संसाधन केंद्र उo मo सह माo विद्यालय, पचरूखा के संकुल समन्वयक (CRCC) महेश काजी ने दी।
संकुल संसाधन केंद्र उo मo सह माo विद्यालय, पचरुखा के बाल संसद प्रभारी शिक्षक सुनिल कुमार ने विद्यालय के बाल संसद प्रधानमंत्री ममता कुमारी को विद्यालय और संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।
संकुल स्तर पर प्रथम स्थान लाने वाले प्राथमिक व मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद साह तथा अविनाश कुमार, संकुलाधीन सभी प्रधानाध्यापक अशोक प्रसाद, विजय कुमार, नर्मदेश्वर पाण्डेय, अरविंद कुमार, रुखसाना खातून, सिंधु कुमारी, मुनिलाल राम, नन्दु प्रसाद, बेचू राम, जगतनारायण महतो, प्रदीप कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक धर्मेन्द्र भारती, अभिमन्यु पाण्डेय, महेश कुमार, शशि कुमारी, नरेन्द्र पाण्डेय व शक्ति प्रकाश ने विद्यार्थियों की सफलता को प्रथम सीढ़ी बताते हुए आगे की उच्च शिक्षा ग्रहण करने व सफलता की शुभकामना दिया।
विद्यालयवार प्रथम स्थान लाने वाले छात्रों की सूचि निम्नलिखित है –
उत्क्रमित मध्य विद्यालय पचरूखा- ममता कुमारी (VIII) – 527, गुड्डी कुमारी (V)- 303
मo विo मदनपुर- अखिलेश कुमार (VIII)- 511, अंगिरा कुमारी (V)- 204
मo विo बेरई- पूनम कुमारी (VIII)- 499, रचना कुमारी (V)- 300
मo विo बेलहवा- नीलम कुमारी (VIII)- 474, अंजलि कुमारी (V)- 325
प्राथमिक विद्यालय मदनपुर बाजार टोला- खुशी कुमारी (V)- 313
प्राo विo अमहट- मुन्ना कुमार (V)- 357
प्राo विo घुरौली- रोहित कुमार (V) -340
प्राo विo चमकी टोला- नेहा कुमारी (V)- 352
प्राo विo केरई- अंतता कुमारी (V)- 324. इत्यादि
संकुल समन्वयक महेश काजी ने सभी विद्यार्थियों को सफलता की बधाई देते हुए शुभकामनाएँ दी एवं संकुल स्तर पर पुरस्कृत करने की बात कही। कहा इससे बच्चों में शिक्षा व शिक्षण के प्रति दृढ़ ईच्छा शक्ति बढ़ेगी।




Recent Comments