दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-श्रीनगर पूजहां थाना की पुलिस ने शनिवार की देर शाम छापेमारी कर पूजहां मुसहरी टोला से एक युवक को लोडेड देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है ।थानाध्यक्ष खालीद अख्तर अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार अरूण कुमार कोईरी टोला पूजहां का रहने वाला है । बताया जाता है कि अरूण कुमार किसी अपराधी घटना को अंजाम देने के लिए लोडेड देसी पिस्तौल के साथ जा रहा था ।जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मुसहरी टोला मे छापेमारी की गई ।तभी अरूण कुमार देसी पिस्तौल के साथ पकडा गया ।बताया जाता है कि यह कई बाइक चोरी की घटना मे भी नामजद है ।मालूम हो कि क्षेत्र मे हमेशा अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की शिकायत पुलिस को मिलती रहती थी ।जिसको लेकर पुलिस इसको गिरफ्तार करने के लिये कई दिनो से जाल बिछाया हुआ था ।घटना के दिन भी पुलिस की बिछायी जाल के कारण ही यह अरूण कुमार पुलिस के हत्थे चढ गया ।मालूम हो कि अरूण कुमार एक राजनीतिक दल के नेता का पुत्र भी है ।थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके निशानदेही पर इसके अन्य साथियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है ।