–धनंजय सिंह हत्याकांड के लगभग छह माह बाद भी तीन अभियुक्त चल रहे है,फरार–

–बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरी तख्त का है,मामला,गत 13 जून को हुई थी धनंजय सिंह की हत्या–

बनियापुर(सारण)। धनंजय सिंह हत्या कांड में लगभग छह महीने से फरार चल रहे कांड के तीन प्राथमिकी अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय ने वारंट जारी करते हुए पुलिस को अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का आदेश निर्गत किया है।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरी तख्त गांव का है।जहाँ गत 13 जून को पिठौरी निवासी व जदयू के प्रदेश सचिव मुन्ना कुमार सिंह के छोटे भाई 27 वर्षीय धनंजय सिंह की हत्या बरछी घोंप कर कर दी गई थी।जिस मामले में गांव के ही आठ लोगों को नामजद किया गया था।जिसमें अबतक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।जबकि शेष तीन अभियुक्त सुदर्शन सिंह उर्फ गुदरी सिंह,नंदन सिंह एवं जितेंद्र सिंह अभी भी फरार चल रहे है।मृतक के बड़े भाई व जदयू नेता मुन्ना कुमार सिंह के फर्दबयान पर गत 13 जून को बनियापुर थाने में कांड संख्या 300/22 दर्ज की गई थी।जिसके बाद से पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर प्रयासरत है।

फ़ोटो(मृतक धनंजय सिंह का फाइल फोटो)।