बेतिया – गौनाहा:– *ग्राम कचहरी के तीन सचिव व एक न्याय मित्र के रिक्त स्थान के नियोजन करने के लिए लिया जा रहा आवेदन*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड अंतर्गत तीन ग्राम कचहरी मटियरिया, मेहनौल, गौनाहा में सचिव व माधोपुर में न्याय मित्र के पद रिक्त होने के कारण फिर से रिक्त स्थान को नियोजन करने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं ।
विगत 28 अप्रैल 2018 से ही इच्छुक आवेदक आवेदन जमा कर रहे हैं जो 5 मई 2018 तक आवेदन लिया जायेगा । मेघा सुची का प्रकाशन 8 मई 2018 को किया जायेगा । वही सारी प्रक्रिया पुर्ण कर 30 मई 2018 को विहिप प्रपत्र जिला को भेजा जाऐगा ।
निकाली गई सुची में मटियरिया में अनुसूचित जनजाति महिला, गौनाहा में अत्यंत पिछडा वर्ग महिला व मेहनौल में अनारक्षित व न्याय मित्र के लिए माधोपुर में अनुसूचित जाति अन्य की दावेदारी सुनिश्चित किया गया हैं ।




Recent Comments