मांझी। गुरुवार की शाम मांझी थाना पुलिस ने चौबाह स्थान पर छापेमारी कर शराब के एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा कारोबारी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार कारोबारी स्थानीय निवासी छोटन चौधरी बताया जाता है। पुलिस को झांसा देकर भागे कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बरामद देशी शराब की मात्रा 15 लीटर बातयी जाती है। इस मामले में सअनि गयूर अली असद की लिखित शिकायत पर नयी उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह जानकारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने दी।