हर दो घंटे बाद मिल रहा 15 से 20 मिनट के लिए बिजली
——
दैनिक खोज खबर/
रसूलपुर(एकमा)। भीषण गर्मी में एकमा व रसूलपुर के क्षेत्र के ग्रामीण काफी हलकान है. सुदूर क्षेत्र के गांवों में दो घंटे के अंतराल पर मात्र 15 से 20 मिनट तक बिजली आपूर्ति होने से उमस भरे गर्मी में त्राहिमाम-त्राहिमाम मची है. देवपुरा पंचायत के देवपुरा गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि लो वोल्टेज के कारण देवपुरा गांववासी अजीत शाही का एसी,सूर्यनंदन शाही, राजेंद्र शाही व नन्हे शाही का पंखा, राजेंद्र शाही व अजय शाही का मोटर वाटर पंप जल गया है. उधर मुकुंदपुर फीडर में दिन और रात मिलाकर कुछ ही घंटे बिजली मिल रही है. मानवबल लाइनमैन मनीष सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी में लोड शेडिंग के कारण बिजली कटौती हो रही है. बारिश होने के बाद ही स्थिति में सुधार होगा. रसूलपुर के उपमुखिया मनोज सोनी ने बताया कि एकमा ग्रीड में रसूलपुर फीडर की सबसे अधिक बिजली तारों की लम्बाई और दूरी 70 से 90 किमी है. इसके एक मात्र समाधान के लिए बिजली विभाग रसूलपुर थाना क्षेत्र में सबस्टेशन बनाने के लिए जमीन की खोज में है पर जमीन नहीं मिल रहा. उधर देवपुरा पंचायत के ग्रामीण व भाजपा नेता सूर्यनंदन शाही द्वारा रसूलपुर थाना क्षेत्र के जमनपुरा गांव में जमीन उपलब्ध कराने के बावजूद बिजली विभाग मौन साधे हुए हैं.शाही के अनुसार जमीन देने की लिखित जानकारी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल व विधायक मनोरंजन सिंह धूमल की उपस्थिति में दी गई है. इस संबंध में एकमा ग्रीड के जेई से संपर्क किया गया पर जेई ने फोन रीसिव नहीं किया.
रसूलपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश प्रसाद ने कहा कि बहुत जल्द बिजली विभाग को रसूलपुर में ही जमीन उपलब्ध कराने की कवायद चल रही है। रसूलपुर में सब स्टेशन बनने से बिजली की सारी समस्या हल हो जाने की उम्मीद है.




Recent Comments