कोठिया गांव मे दो पक्षों के बीच मारपीट मामले मे प्राथमिकी दर्ज -:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
मुखिया संघ ने गाँव का दौरा कर दोनो पक्षों से की शांति की अपील -:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण):
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के कोठिया गाँव मे शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट मामले मे दोनो पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है ।
इस संबंध मे एक पक्ष के कोठिया जेठहंश निवासी अभिषेक कुमार उपाध्याय ने प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरा भाई रितेश उपाध्याय छपरा से ट्युशन पढ़कर आ रहा था तो रास्ते मे ही घेरकर गाँव के ही विकास कुमार , भरदुल कुमार , राजा कुमार , विवेक कुमार , मनोरंजन कुमार , पंकज कुमार , प्रदुमन कुमार , विकास कुमार, राहुल कुमार , राहुल कुमार बिल्ला , दीपु शर्मा , सुरज शर्मा , उदय राय , रामाशंकर कुमार , गोलु कुमार पंडित ने मेरे भाई को मारपीट कर जख्मी कर दिया जिसका इलाज छपरा सदर अस्पताल मे कराया गया ।
उसी दिन संध्या साढ़े सात के करीब उपरोक्त आरोपी 40-50की संख्या मे अज्ञात लोगो के साथ लाठी डंडे एवं हथियार से लैस होकर मेरे दरवाजे पर चढ़ कर मेरे घर का दरवाजा तोड़ दिया और घर मे धुस कर मेरे 85 बर्षिय दादा सूर्यदेव उपाध्याय , मुझे , मेरे भाई सहित सभी महिलाओं को मारपीट कर जख्मी कर दिया ।
वही दुसरे पक्ष के कोठिया गाँव निवासी इन्द्रजीत कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर यह आरोप लगाया है कि धनौरा की तरफ से आ रहा था तो धनौरा हाई स्कुल के पास गाँव के ही आशुतोष सिंह , अमन उपाध्याय , अमरजीत उपाध्याय , ललन सिंह एवं अभिषेक उपाध्याय ने घेरकर मुझे मारपीट कर जख्मी कर दिया और मेरे पास से दो हजार रुपए छिन लिए ।
थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया की गाँव मे तनाव को देखते हुए पुलिस गश्ती कर रही है एवं आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।
ज्ञात हो की शुक्रवार की संध्या आपसी विवाद म