सारण :घने कोहरे का कहर, ट्रक व बस आमने सामने भिड़े
न्यूज़ इनपुट -अजहर करीम

इसुआपुर
घने कोहरे के कारण गुरुवार की सुबह छपरा से मशरख की तरफ जा रही जेके एंड संस बस और ट्रक की टक्कर सढ़वारा बाजार के समीप हो गयी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को बस से निकाला। लंकेश बाबा ने घटना की सूचना इसुआपुर थाने में दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरबिंद पासवान अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्तिथि को नियंत्रित किया। हालांकि घटना में सिर्फ एक औरत को चोट आई है। जिसका ईलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।




Recent Comments