बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के धर्मबारी गांव के सोनू कुमार के घर में चोरों ने आंगन के रास्ते घुसकर बीस हजार रुपए नगदी, मोबाइल एवं सोने की आभूषण चोरी कर ली। थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।