बनियापुर(सारण)। पोखर मे स्नान करने गये युवक की डुब कर मौत हो गई।घटना सहाजितपुर थाना क्षेत्र के धवरी गांव का है। मृतक 30 वर्षीय टुनटुन महतों बताया जाता है।घटना के सबंध मे स्थानीय लोगो ने बताया की युवक गांव के ही शिव मंदिर परिसर के समीप स्थित पोखर के तरफ जाते देखा गया था।जिसके बाद एका-एक हल्ला हुआ कि युवक पोखर में डूब रहा है।जहाँ काफी संख्या में लोग एकत्रित होकर कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाले।जिसके बाद युवक को इलाज के लिये रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया।जहाँ डियूटी पर तैनात चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।बताया जाता है कि पोखर में पूर्व में मिट्टी की कटाई की गई थी।जहाँ गहराई का अंदाज नही मिलने की वजह से युवक डूब गया।सहाजितपुर पुलिस ने आवश्यक कारवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।इधर घटना की सूचना पर स्थानीय मुखिया अनिता देवी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कबीर अंतेष्टि योजना के तहत तीन हजार और अपने निजी कोष से एक हजार मिलाकर पीड़ित परिवार को चार हजार रुपये की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराई। इधर,युवक के मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों की चीख पुकार एवं करुण-क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।स्थानीय लोगो ने बताया कि अभी कुछ देर पहले तक लोगो से बातचीत करने वाला युवक अब इस दुनिया मे नही रहा।इस बात पर किसी को सहसा भरोषा नही हो रहा था।मृत युवक हँसमुख और मिलनसार प्रबृत्ति का था।जिससे स्थानीय लोग काफी मर्माहत दिखे।मृत युवक को तीन छोटे-छोटे पुत्र है।घटना के बाद से पुत्र,पत्नी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।जिन्हें समझाने के लिये लोगों को शब्द कम पड़ रहे थे।मृतक परिवार का कमाऊ सदस्य था।