समस्तीपुर:लूटपाट कर फरार हुए अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू :
विभूतिपुर
विभूतिपुर थाना परिसर में रोसड़ा डीएसपी अजित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रविवार की रात्रि 1:30बजे रामपुर पुल के पास कुछ अपराधी ने सड़क किनारे लूटपाट करने की सूचना विभूतिपुर पुलिस को मिली थानाध्यक्ष असगर ईमाम के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया जिसके द्वारा थाना के अन्य पदाधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ तुरंत रामपुर पुल पहुंचे तथा छापेमारी प्रारंभ की गई।तब तक दर्जनों वाहन की लुटपाट कर फरार हो गया।छापामारी दल के द्वारा सूचना संग्रह करते हुए तथा त्वरित कारवाई करते हुए दिलीप महतो पिता चन्दशेखर महतो गांव देशरी विभूतिपुर के घर पर छापेमारी की गई जहाँ से लूटपाट की गई 62300 रुपये नगद व 13 मोबाइल, विभिन्न कम्पनी के सिम एवं मेमोरी कार्ड, एक देशी कट्ठा 315 बोर चार जिंदा कारतूस,एक देशी पिस्टल चार कारतूस गिरफ्तार दिलीप महतो पिता चंद्रशेखर महतो देशरी,, मनोज रजक पिता विष्णुदेव रजक देशरी,राम कुमार उर्फ शम्भू पिता देवेंद्र यादव,प्रशांत कुमार पिता मुकेश सिंहमोकामा, राजीव कुमार पिता धर्मवीर महतो हथिदह पटना को गिरफ्तार कर जेल भेज गया।छापेमारी दल में थानाध्यक्ष असगर इमाम,पुअनि रामेश्वर राम,अगम राम,विजय सिंह, टाइगर मोबाइल गुप्तनाथ मिश्र,अरविंद कुमार सिंह तथा सैफ के जवान थे।