पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए संघर्ष तेज करने का ऐलान
#हाशिम रिजवी प्रदेश सचिव((पूर्वांचल), एजाज़ सिद्दीकी मंडल काउन्सिल सदस्य (बस्ती) बनाया गया
#विजय यादव सिद्धार्थ नगर जिला अध्यक्ष एवं कृष्ण प्रताप सिंह महासचिव चयनित हुए।

#डुमरियागंज /सिद्धार्थ नगर उ.प्र.:
पत्रकार हितों के लिए इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिशन हर संभव कार्य करने को लेकर हमेशा अग्रसर रहेगा।पत्रकारों की जो भी समस्याएं हैं, उनको लेकर जिला प्रशासन से शासन तक निराकरण कराने का पूरा प्रयास करेंगे। यदि किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न किया गया तो आन्दोलन कर पत्रकार को न्याय दिलाया जायेगा।
उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने सभागार दिल्ली दरबार डुमरियागंज, सिद्धार्थ में बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों को लेकर सदैव संघर्ष करते रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हाशिम रिजवी (निवर्तमान जिला अध्यक्ष) व संचालन विजय यादव (निवर्तमान जिला मिडिया प्रभारी) ने की।
बैठक में इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिशन की नियमित बैठक कर पत्रकारों की समस्याओं का समाधान किया जाए। जनपद के जो भी पत्रकार इस संगठन से जुड़ना चाहते हैं, वह संगठन से संपर्क कर सकते हैं। बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से *हाशिम रिजवी (निवर्तमान जिला अध्यक्ष) को प्रदेश सचिव पूर्वाचल, एजाज सिद्दीकी(निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष) को मण्डल काउंसिल सदस्य बस्ती एवं विजय यादव (निवर्तमान जिला मिडिया प्रभारी) जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ नगर* बनाया गया है।
इसके अलावा निम्न पदाधिकारियों का भी चयन हुआ।
*जिला उपाध्यक्ष-जंगबहादुर चौधरी, लाल सिंह वर्मा , भूपेंद्र सिंह*
*महासचिव-कृष्ण प्रताप सिंह*
*सचिव विजय सोनी*
*संयुक्त मंत्री, मेंहदी हसन रिज़वी*
*जिला संगठन सचिव बजरंगी प्रसाद चौधरी*
*जिला मिडिया प्रभारी मो. नईम मलिक*
*जिला कोषाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव*
*जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश शर्मा, वीरेंद्र सिंह, रवि शुक्ला, महेश गुप्ता, योगेंद्र पाण्डेय*
*राकेश त्रिपाठी- तहसील सचिव इटवा*
*दुर्गेश कुमार राज – तहसील काउंसिल सदस्य इटवा*
आदि को जिम्मेदारी सौंप उन्हें अपने कर्तव्यों के निर्वहन व पत्रकार सुरक्षा पर कानून बनाये जाने पर एक जुट होने की अपील की ।
इस बैठक में मुख्य रूप से हाशिम रिजवी, एज़ाज़ सिद्दीकी, विजय यादव, कृष्ण प्रताप सिंह, मेंहदी हसन रिजवी, विजय सोनी,मो. नईम मलिक, सूरज श्रीवास्तव,महेश शर्मा, वीरेंद्र सिंह, दुर्गेश राज, राकेश त्रिपाठी, योगेंद्र पाण्डेय, रवि शुक्ला, जंग बहादुर चौधरी, भूपेंद्र सिंह, बजरंगी प्रसाद चौधरी, महेश गुप्ता आदि पत्रकार गण उपस्थित रहे।