
छपरा। सारण प्रमंडल के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा से पूर्व में विधायक रहे मंजीत सिंह अब फिर जदयू की सदस्य्ता ग्रहण करेंगे।उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से जानकरी साझा किया है कि आगामी10 जुलाई को पटना जदयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।हाल ही में पूर्व विधायक मंजीत सिंह और महेश्वर सिंह के राजद में जाने को लेकर बड़ी चर्चा थी।जिसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंजीत सिंह को जदयू नेताओं लेसी सिंह और राणा रणधीर सिंह को उनके घर भेज पटना बुलाया था और मान मनौल कर राजद में जाने के चर्चाओं पर विराम लगा दिया था।जबकि महेश्वर सिंह ने राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली।
पूर्व विधायक मंजीत सिंह ने जो बातें अपने फेसबुक पोस्ट पर साझा किया है वो नीचे है-
मेरे पूज्यनीय अभिभावक गण ,युवा साथियो एवं
देवतुल्य जनता मतदाता गण
हमे यह अवगत करते हुए अत्यंत खुशी हो रही है की
आप सभी के प्रेम एवं आशीर्वाद के कारण हम
10 जुलाई 2021 दिन शनिवार, दोपहर 12 बजे,
जनता दल (यू) के प्रदेश कार्यालय मे जनता दल (यू)
मे शामिल होने जा रहे है।
अत: आप सभी से आग्रह है की बड़ी से बड़ी संख्या
मे पटना की क्रांतिकारी धरती आये और हमे अपना
आशीर्वाद देने का काम करे!!
भवदीय
मंजीत कुमार सिंह
पूर्व विधायक
(बैकुंठपुर)




Recent Comments