
जलालपुर (सारण) मानव जीवन को सहज ढंग से खुशहाल बनाने के लिए पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति जरूरी है तथा पर्यावरण संरक्षण व संतुलन के लिए बहुतायत मात्रा में बृक्षारोपण की महती आवश्यकता है। उक्त बातें सारण एमएलसी निकाय पद के प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने सोमवार को जलालपुर हाई स्कूल के प्रांगण में राजद के स्थापना दिवस के अवसर पर अनुभव जिंदगी सोशल ग्रुप के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा की जलालपुर के प्रत्येक सामाजिक समस्यओं के निदान में सुधांशु रंजन बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। आज राजद और अनुभव जिंदगी सोशल ग्रुप जलालपुर का स्थापना दिवस है। अपने सम्बोधन में मुखिया संघ के अध्यक्ष अशोक सिह ने कहा कि पेड़ लगाने के साथ साथ उसका संरक्षण हमारे लिये बहुत बड़ी चुनौती है। पेड़ हमे विभिन्न आपदाओं से बचाने में सक्षम है। वैसे पेड़ जो हमारी ऑक्सीजन की समस्या का निदान करने में सक्षम हो उसे अवश्य लगाए। अनुभव जिंदगी का सोशल मीडिया ग्रुप के संचालक मनोज कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन ने सोशल ग्रुप को वर्तमान जीवन शैली को सुगम बनाने की दिशा में संजीवनी बताया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सैकड़ो पेड़ वितरित किये गये। कार्यकम में मौजूद अनुभव जिंदगी के सदस्यों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। मौके पर मनोहर यादव,राजन बाबा, संजीव कुमार, अक्षय कुमार,दिनेश सिह, मंगल पाठक सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे। संचालन राजेश तिवारी ने किया।




Recent Comments