दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)।सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को प्रखण्ड के नारायणपुर गांव के बीएसएफ के शहीद जवान मो.इम्तियाज के घर पहुंचकर परिजनों से मिलकर उन्हे सांत्वना दी।उन्होंने शहीद मोहम्मद इम्तियाज के बड़े बेटे मो.इमरान व बेबा पत्नी शाहनाज अलीमा से करीब 20 मिनट तक बात-चीत की और हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
     नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शहीद की पत्नी शाहनाज अलीमा को आर्थिक मदद भी की।उन्होने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज आ रहे हैं उनके समक्ष अपनी बातों को भी रखेंगे।इस दौरान पूर्व मंत्री जितेन्द्र राय, पूर्व मंत्री सुरेंद्र राम,सोनपुर विधायक डॉ. रामानुज प्रसाद यादव,जिला राजद अध्यक्ष सुनील राय,शैलेंद्र प्रताप सिंह,डा.सुरेन्द्र प्रसाद यादव,डा.टी पी राय,आदि उपस्थित थे।