आरएसए के छात्र संघ चुनाव में जीते हुए छात्र प्रतिनिधियों नें की बैठक
छपरा (सारण)आर एस ए संगठन के जितने भी छात्र संघ चुनाव में जीते हुए छात्र प्रतिनिधियों का की बैठक कार्यालय में हुआ । जिसमें तमाम काउंसिल मेंबर एवं कॉलेज अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव महासचिव ने भाग लिया ।बैठक की अध्यक्षता संगठन के संयोजक विवेक कुमार विजय ने किया ।बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का संघर्ष का नतीजा आज निकला है कि वर्षों से सांस्कृतिक सचिव का पद खाली था संगठन के संघर्ष एवं संगठन के आंदोलन के दबाव के चलते विश्वविद्यालय प्रशासन ने मजबूर होकर सांस्कृतिक सचिव का पद पर नियुक्ति की गई है। अब छात्रों के सांस्कृतिक प्रतिभा में निखार आएगा देश भर में जितने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे उसमें यहां के छात्र भाग ले सकेंगे। आज की बैठक संगठनात्मक थी। विश्वविद्यालय प्रशासन से यह मांग किया गया कि स्नातकोत्तर दितीय सेमेस्टर, चतुर्थ सेमेस्टर का जो एग्जाम होने वाला है उन छात्रों को प्रत्येक पेपर के 20 -20 प्रश्न पत्र छात्रों को उपलब्ध कराया जाए और 10 दिन का स्पेशल क्लास चलाया जाए और उसी प्रश्नों में से परीक्षा में प्रश्न किया जाए। ताकि छात्र कदाचार करने से बचें इस बार तो प्रश्न पत्र का मोड लिसेन इसी विश्वविद्यालय में हुआ है तो यह कार्य आसानी से किया जा सकता है और छात्र कदाचार भी नहीं हो करेंगे और छात्रों का इससे रिजल्ट भी प्रभावित नहीं होगा । जब बिना सिलेबस खत्म हुए परीक्षा लिया जाएगा तो फिर समस्या खड़ा होगा। पीजी आरसी के बैठक में जो कल निर्णय लिया गया कि कोर्स वर्क होने के बाद 1 वर्ष में जो सिनॉप्सिस जमा नहीं करेगा उसे शोध कार्य करने से वंचित कर दिया जाएगा यह राज भवन एवं यूजीसी के नियमों का खुला खुला उल्लंघन है। इस नियम को तुरंत वापस ले विश्वविद्यालय प्रशासन अपने मन से कोई नियम ना बनाएं ।बैठक में प्रमुख रूप से संगठन महासचिव विशाल सिंह ,परमजीत कुमार सिंह ,प्रमेंद्र सिंह ,, राम जयपाल महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष मनीष कुमार ,जयप्रकाश महिला महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष सोनम कुमारी ,काउंसिल मेंबर राजेश रंजन ,सचिन कुमार, संयुक्त सचिव पूनम कुमारी समेत जीते हुए सारे छात्र संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए।