
जनादेश/अमनौर।अमनौर पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर थाना क्षेत्र के गुणा छपरा गांव निवासी पवन राय के दालान मे छापेमारी कर तीन बड़े गैलन में रखे पचासी लीटर देशी शराब बरामद किया है . छापेमारी के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को गश्ती के दौरान थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम पुलिस बल के साथ गुणा छपरा गांव निवासी पवन राय के दालान मे छापामारी में की गई जहां से तीन बड़े गैलन में छुपा कर रखे 85 लीटर देशी शराब बरामद किया. अमनौर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई जहां पुलिस को वहां देख धंधेबाज फरार हो गया. इस मामले में पवन राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है.




Recent Comments