कोरोना का डर में नेता भी धारा 144 लागू हो जाये इसके पहले ही सैकड़ों की संख्या में बाइक रैली निकाल चुनाव लड़ने की कर दी घोषणा
मढ़ौरा ।कोरोना के डर और दहशत के बीच मढ़ौरा अब विधानसभा चुनाव के मोड में भी क्रियाशील होने लगा है । हालांकि सरकार ने स्कूल कॉलेज, सार्वजनिक समारोह पर जिस तरह से रोक लगायी है इससे विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता अब डर में है । इसी डर के बीच मढ़ौरा विधानसभा से सैकड़ों बाइक सवार की जुलूस के साथ नरहरपुर निवासी जयराम राय ने अपनी उम्मीदवारी को घोषित कर दिया । सैकड़ो बाइक सवार के साथ पहुंचे जयराम राय ने मढौरा के प्रसिद्ध शिल्हौड़ी शिलनिधि मंदीर और गढ़देवी मंदीर में अपने समर्थको के साथ पूजा अर्चना किया। दैनिक भस्कर से बातचित में कहा कि कोरोना के डर में सभी है । सरकार पता नही कब एहतियात के तौर पर धारा 144 लागू कर दे । ऐसी स्थिती से बचने के लिये सोमवार को अपने सैकड़ों समर्थको के साथ बाइक रैली नरहरपुर खैनिया बाबा के पास से निकाल कर महम्मदपुर, नगरा, अफौर, खैरा, कृष्णा चौक , पटेढ़ी, दयालपुर, शिवगंज, शिल्हौड़ी पहुंचे । पहले शिल्हौड़ी में शिलनिधि मंदीर में पूजा कर गढ़देवी मंदीर में आशिर्वाद लिया और अपनी विधानसभा उम्मीदवारी घोषित कर दी । बाइक रैली में सुदामा रय, अदालत राय, लालबाबू महतों, संतोष राय, राजीव गिरि, प्रमोद राय, सत्येन्द्र तिवारी, प्रवीण कुमार, शत्रुध्न राय सहीत अन्य लगभग ग शामिल थे । स्थिति के बिगड़ने पर कही धारा 144 की स्थिति बन जाये इसके पहले
मढ़ौरा गढ़देवी मंदीर अपने समर्थको के साथ विधानसभा अभ्यर्थी जयराम राय
Recent Comments