दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। मकेर प्रखंड के कैतुकालच्छी गांव निवासी व पूर्व प्रखंड प्रमुख नंदकिशोर सिंह का पुत्र सत्यम किशोर ने दसवीं सीबीएसई में 92 प्रतिशत अंक लाया। बेहतर अंक हासिल किए जाने पर परिजनों में खुशियां हैं। मढ़ौरा नगर में स्टेशन रोड निवासी सत्यम किशोर के चाचा ब्रज किशोर सिंह एवं जय किशोर सिंह ने बताया कि सत्यम को दसवीं में बेहतर अंक लाने पर घर में ख़ुशी का माहौल हैं। वहीं सत्यम अपने सफलता का श्रेय माता पिता एवं गुरुजनों को दिया और कहा कि आगे की पढ़ाई कर चार्टेड अकाउंटेड बनना चाहता हूं। सत्यम की प्रारंभिक शिक्षा गांव से हुई है, जबकि उन्होंने दसवीं की पढ़ाई एवं परीक्षा छपरा के स्कूल से पूरी की। फिलहाल आगे की तैयारी के लिए कोटा में पढ़ाई कर रहा हैं।
__