पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के बैठक में सांसदों ने उठाए कई जनहित के मुद्दे
✍दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए श्रीनारद संवाद सेवा

वाराणसी 12 जनवरी 2018; पूर्वोत्तर रेलवे ,
वाराणसी मंडल के सेवित क्षेत्रों के संसद सदस्यों एवं प्रतिनिधियों के साथ महाप्रबन्धक,पूर्वोत्तर रेलवे राजीव अग्रवाल ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रेमचंद सभाकक्ष में 12 जनवरी,2018 को बैठक सम्पन्न हुई । इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री एस.के.झा सहित पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्षों एवं मंडल के शाखा अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया ।

बलिया से लोक सभा के माननीय सांसद भरत सिंह ने बताया कि आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बावजूद बलिया-छपरा परिक्षेत्र में रेल सुविधाओं की कमी है । उन्होने इस रेल खण्ड के दोहरीकरण सह विद्युतीकरण का कार्य समय सीमा में पुरा करने साथ ही मांझी-गौतमस्थान के मध्य गांगा नदी पर नये पुल के निर्माण को शीघ्र कराने। गौतमस्थान ,मांझी ,बकुलहां तथा सुरेमनपुर स्टेशनों को सुविधाजनक बनाने । सुरेमनपुर,बलिया एवं चितबड़ागांव स्टेशनों पर पैदल उपरीगामी पुल का निर्माण शीघ्र कराने। गोंदीया एक्सप्रेस एवं छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस को सुरेमनपुर में ठहराव देने। गाजीपुर-कोलकाता शब्दभेदी साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचलन सप्ताह में तीन दिन करने । पटना राजधानी एक्सप्रेस को बक्सर में ठहराव देने की मांग रखी ।

महराजगंज (बिहार) के माननीय सांसद जानर्दन सिंह सिग्रीवाल ने महाराजगंज-मसरख नई लाइन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने, महाराजगंज स्टेशन भवन का सुधार कर समुचित यात्री सुख सुविधाएं प्रदान करने । एकमा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के बढ़ाने एन एकमा स्टेशन पर विभिन्न सुपर फास्ट गाड़ियों के ठहराव प्रदान करने की मांग रखी । उन्होने छपरा-सीवान रेल खण्ड के दाउदपुर रेलवे स्टेशन पर मौर्या एक्सप्रेस एवं इन्टरसिटी एक्सप्रेस की ठहरान की मांग की । सीवान से पाटलीपुत्र के लिए डायरेक्ट ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दिया । इसके साथ ही उन्होने इस प्रकार कि बैठक को ओपेन लाइन स्टेशनों पर किये जाने तथा रेल अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण कर दैनिक यात्रियों की समस्याओं का निराकरण करने का सुझाव दिया ।
भदोही के सांसद वीरेन्द्र सिंह के प्रतिनिधि शैलेन्द्र दूबे ने माधोसिंह स्टेशन पर पैदल उपरीगामी पुल के निर्माण को शीघ्र कराने। ज्ञानपुर रोड स्टेशन का सुन्दरीकरण कार्य के पश्चात पुराना बुकिंग कार्यलय पुन: चालू कराने। कटका स्टेशन पर पैदल उपरीगामी पुल के निर्माण कराने का प्रस्ताव दिया ।
मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल के प्रतिनिधि ने माधोसिंह स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने , पुछ-ताछ काउन्टर खोले जाने तथा कछवांरोड स्टेशन पर चौरी-चौरा एक्सप्रेस के ठहराव का सुझाव दिया ।
सलेमपुर के सांसद वीरेन्द्र कुशवाहा के प्रतिनिधि जयनाथ कुशवाहा ने सलेमपुर,क्रिहिरापुर,बरहज बाजार एवं लाररोड स्टेशनो पर सांसद निधि से पीने के पानी एवं यात्री बेन्चों की व्यवस्था शीघ्र कराने,सलेमपुर में पुछ-ताछ काउन्टर की व्यवस्था कराने एवं बनकटा स्टेशन के करीब पड़ने वाले रेलवे अन्डरपास की सड़क का सुधार काराने का प्रस्ताव दिया ।
घोसी के सांसद हरिनारायण राजभर के प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार जायसवाल ने रसड़ा रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट काउन्टर दोबारा खोले जाने। कैफियात एक्सप्रेस को मऊ से आनन्दविहार चलाने तथा मऊ-आनन्द विहार एक्सप्रेस को बलिया से चलाये जाने, मऊ में नवनिर्मित (एस्केलेटर) स्वचालित सिढ़ी के उद्धाटन की योजना बनाने की मांग की ।
लालगंज की सांसद निलम सोनकर के प्रतिनिधि मनोज कुमार चौहान ने लालगंज में रेलवे अंडरपास बनाने,कैफियात एक्सप्रेस में एन्टीफाग डिवाइस लगाकर उसके समयपालन मेन सुधार करने,शाहगंज से बलिया दोहरीकरण करने तथा गाड़ी सं 11054 आजमगढ़-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन करने का प्रस्ताव दिया ।
मछली शहर के सांसद रामचरित निषाद के प्रतिनिधि डा0 विजय चन्द पटेल ने जफराबाद रेलवे स्टेशन पर इंजन शंटिंग में लगने वाले समय को कम करने ,जौनपुर-मड़ियाहुं के मध्य बुटवल क्रासिंग चालू करने तथा केराकत स्टेशन पर बुकिंग काउन्टर बनाने एवं स्टेशन भवन में सुधार का प्रस्ताव दिया ।
देवरिया के सांसद कलराज मिश्र के प्रतिनिधि शशि प्रकाश मिश्रा ने देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर दुसरे पैदल उपरिगामी पुल के निर्माण एवं प्लेटफार्म बढ़ाने का प्रस्ताव दिया ।
कुशीनगर के सांसद राजेश पाण्डेय के प्रतिनिधि विवेकानन्द जी ने बताया की कुशीनगर पांच संसदीय क्षेत्रों से घिरा होने के कारण महत्वपूर्ण है। उन्होने पनियहवां-तमकुही-पडरौना रेल खण्ड पर और गाड़ियां चलाने,गोरखपुर से नरकटियागंज आने जाने हेतु गाड़ियों की संख्या बढ़ाने और उनके टाइम टेबल में सुधार करने की मांग की है ।
सीवान के सांसद के प्रतिनिधि गीता बिहारी सहाय जी ने सीवान-थावे की मध्य और सवारी गाड़ियां चलाने,थावे एवं हथुआ स्टेशन पर यात्री सुख सुविधाओं मे विस्तार हेतु प्रस्ताव दिया ।
माननीय संसद सदस्यों एवं प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक,पूर्वोत्तर रेलवे राजीव अग्रवाल ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे यात्री प्रधान होने के कारण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता संरक्षा,सुरक्षा,समय-पालन,यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी तथा स्टेशन परिसरों एवं ट्रेनों में साफ-सफाई है। संरक्षा में सुधार हेतु रेल प्रशासन द्वारा गाड़ियों को रोककर भी रेल पथ के रख-रखाव के लिए भरपूर ब्लाक उपलब्ध कराये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि समपारों पर दुर्घटना गंभीर विषय है जिसके लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर जनमानस को जागरुक किया जाता है । अरक्षित समपारों को प्राथमिकता के आधार पर या तो बंद किया जा रहा है या फिर उनको रक्षित किया जा रहा है और यह कार्य सितम्बर,2018 तक पूर्ण कर लिया जाएगा । तब तक ऐसे प्रत्येक गेट पर दो गेट मित्रों का प्रावधान किया गया है। उन्होने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे पर कुल 14 मैकेनिकल इंटरलॉकिंग युक्त स्टेशन शेष हैं । जिन्हे अगले एक वर्ष में इलेक्ट्रीकल/इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग में बदल दिया जायेगा । महाप्रबंधक ने कहा कि संरक्षा श्रेणी में कुल 5600 रिक्त पदों में से 3288 पदों को भरने की स्वीकृती प्राप्त हो गई है । महाप्रबंधक ने कहा कि यात्रा के दौरान खान-पान सुविधा में सुधार हेतु सभी खान-पान सुविधाएं रेलवे द्वारा अपने नियंत्रण में ले ली गई है । साथ ही अधिकारियों एवं निरीक्षकों द्वारा नियमित एवं औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता की जाँच की जा रही है ।
महाप्रबंधक ने बैठक के अंत में उपस्थित माननीय संसद सदस्यों एवं प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों पर अमल करने स्थानीय जनता,व्यापारियों एवं दैनिक यात्रियों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया । बैठक का कुशल संचालन उप महाप्रबंधक राजेश तिवारी ने किया । मंडल रेल प्रबंधक एस.के.झा ने पावर प्वाइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से वाराणसी मंडल पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी तथा बैठक के अंत में सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया ।उक्त जानकारी वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी ।




Recent Comments