चैनवा के निकट सड़क हादसा, बारात जा रही बोलेरो हुई दुर्घटनाग्रस्त
दैनिक खोज खबर डेस्क
छपरा सिवान मुख्य मार्ग पर चैनवा के निकट दो वाहनों की जोरदार टक्कर में कई लोगों के घायल होने की खबर है। चैनवा के निकट हुए सड़क हादसे में बोलेरो व एक अन्य चारपहिया वाहन की टक्कर हुई है।

बताया जाता है कि बोलेरो बंगड़ा गांव से असहनी एक बारात में जा रही थी तभी यह हादसा हुआ। घायलो को नजीदीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




Recent Comments