सारण : प्रवेश पत्र के लिए प्राचार्य लेते है 10 रु !

नगरा (सारण)
नगरा प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के खैरा पंचायत में एकलौता हाई स्कूल है।राणा प्रताप उच्च विद्यालय रामपुर कला क्षेत्र के लड़का लड़की को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु अब इस विद्यालय को आप ग्रेड करके प्लस 2 कर दिया गया है।इस सरकारी स्कूल की स्थिति यह है कि यहाँ पढ़ाई कम और छात्रो का शोषण ज्यादा होता है।अब इस स्कूल के प्राचार्य सी पी यादव पर छात्रों का आरोप है कि ये 10 वी के बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रो एवं छात्राओं से प्रायोगिक परीक्षा के प्रवेश पत्र देने के लिए प्रति छात्र 10 रु लेते है।इस बात को लेकर छात्र नाराज है।छात्रों का कहना है जब हम लोगों से फार्म भरने के समय पैसे ले लिए गए तो अब क्यो।इसी क्रम में कुछ छात्र मीडिया से भी मिले जिसमे अभिषेक कुमार ,मुकेश कुमार,शुभम,निशा,अरविंद,दिलीप,निधि,आदि शामिल थे।इन छात्रो ने बताया कि हम लोगो से प्रवेश पत्र के लिए रु मांगे जा रहे है।आरोप की जांच हो तो मामले की सत्यता सामने आयेंगी की सच में आरोप सही है या गलत !
इस संबंध में राणा प्रताप उच्च विद्यालय साह प्लस 2 स्कूल के प्राचार्य सी पी यादव से मोबाइल पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि हा मैं प्रति छात्र 10 रु प्रवेश पत्र के लिए लेता हूं।क्योंकि हम को इंटरनेट से प्रवेश पत्र निकलना पड़ता है।यह पूछे जाने पर की जिले के अन्य स्कूल तो ऐसा नही कर रहे है तब श्री यादव ने कहा कि और स्कूलों के पास कम्प्यूटर सुबिधा है मेरे पास नही है।




Recent Comments