सारण :AISF ने स्वामी विवेकानन्द जयंती “युवा दिवस” के रूप में मनाया ।
#संजय कुमार पांडेय

  छपरा (वि वि)
ऑल इण्डिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) सारण जिला परिषद् के तत्वावधान में स्वामी विवेकानन्द जी के 155 वीं जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में तपेश्वर सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में धूम-धाम से मनायी गई।जिसकी अध्यक्षता विकास गुप्ता और प्राचार्य मुनेश्वर सिंह  ने किया।

कार्यक्रम में  सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एआईएसएफ के पूर्व नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी के जीवनी से सिख लेते हुए छात्र-युवाओं को अपने जीवन पथ पर आगे बढ़ना चाहिए।उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक शक्तियां विवेकानन्द के व्यक्तित्व की धार्मिक चित्रण कर उन्हें कुण्ठित करने का प्रयास करती हैं,इसलिए एआईएसएफ छात्रों की यह जिम्मेवारी बनती है की वह स्वामी विवेकानन्द जी के सम्पूर्ण जीवन  चरित्र को वैज्ञानिक रूप मे युवाओं के सामने करें।वहीं जिला सचिव राहुल कुमार यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के पुरे जीवन-चरित्र से हम सभी छात्र-युवाओं को सिख लेनी चाहिए।उन्होंने कहा कि विवेकानन्द जी के सभी विचारों को छात्र-युवाओं को आत्मसात करना चाहिए,उनके विचार आज के दौड़ में और भी प्रासंगिक हो गए है।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला सह सचिव राजीव कुमार ने किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करने वालों में मुख्यरूप से कोषाध्यक्ष अमित नयन,डा0 नागेन्द्र ,टीपीएस महाविद्यालय के प्राचार्य मुनेश्वर सिंह,अवधेश सिह,अशोक सिंह,उपनन्द पाण्डेय,नवलकिशोर सिह,शहस्त्रांशु पाण्डेय,
अनमोल कुमार,आनन्द सिह,
आदि ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम  में मुख्यरूप से उत्सव कुमार,राजीव कुमार ,नम्रता कुमारी,अंजू कुमारी,नेहा कुमारी,अभिषेक कुमार,नवीन कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएँ मौजूद थे।