पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने दोहरीकरण एवं इण्टरलॉकिंग कार्य से 06 मार्च एवं 07 मार्च को कुछ डेमू एवं पैसेंजर गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं संक्षिप्तीकरण किया गया है, सूची यहां देखे-
वाराणसी 05 मार्च:
वाराणसी सिटी एवं सारनाथ के मध्य चल रहे अंतिम चरण के दोहरीकरण एवं इण्टरलॉकिंग कार्य हेतु 06 मार्च से 15 मार्च तक वाराणसी सिटी स्टेशन नान इंटरलॉक प्रणाली से गाड़ियों का परिचालन किया जायेगा। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा 06 मार्च एवं 07 मार्च को निम्नलिखित डेमू एवं पैसेंजर गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं संक्षिप्तीकरण किया गया है।
निरस्त गाड़ियाँ :-
१. 75104 /75103 वाराणसी सिटी – फेफना डेमू
२. 55163 /55164 औड़िहार -शाहगंज सवारी गाड़ी
३. 55133 /55134 वाराणसी सिटी -बलिया सवारी गाड़ी
संक्षिप्तीकरण गाड़ियाँ :-
१. 55149 गोरखपुर -वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी औड़िहार एवं वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी और गोरखपुर एवं औड़िहार के मध्य ही संचालित होगी।
२. 55120 वाराणसी सिटी – गोरखपुर सवारी गाड़ी वाराणसी सिटी एवं औड़िहार के मध्य निरस्त रहेगी और औड़िहार एवं गोरखपुर के मध्य ही संचालित होगी।
३. 55135 आजमगढ़ – वाराणसी सिटीसवारी गाड़ी औड़िहार एवं वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी औरआजमगढ़ एवं औड़िहार के मध्य ही संचालित होगी।
४. 55136 वाराणसी सिटी – आजमगढ़ सवारी गाड़ी वाराणसी सिटी एवं औड़िहार के मध्य निरस्त रहेगी और औड़िहार से 20:15 बजे रिशेडयुल होकर औड़िहार एवं आजमगढ़ के मध्य ही संचालित होगी।
५. 75113 /75114 भटनी – वाराणसी सिटी डेमू गाड़ी 06 मार्च से 14 मार्च तक वाराणसी सिटी -सारनाथ के मध्य निरस्त रहेगी एवं भटनी-सारनाथ -भटनी के मध्य चलेगी। 15 मार्च को 75113 /75114डेमू गाड़ी भटनी -औड़िहार -भटनी के मध्य चलेगी।
६. 55131 /55132 छपरा – वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी बलिया एवं वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी और बलिया – छपरा मध्य ही चलेगी।
_यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए हमें खेद है।_
इस आशय की जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी/वाराणसी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गयी ।